हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: कछौना। लखनऊ-हरदोई पलिया हाइवे पर स्थानीय कोतवाली के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक देवर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार भाभी ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार की शाम को ग्राम भीरीघाट मोड़ के पास शोभित पुत्र विशुन दयाल निवासी गौरी सैयद तालिब थाना कासिमपुर बाइक से रिश्ते में अपनी भाभी तारा देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी मोहल्ला काशीनगर कस्बा कछौना के साथ बाइक से खेत को जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल शोभित और तारा देवी को स्थानीय सीएचसी भेजा। यह भी पढ़ें- Deoria News: सड़क हादसे में ब्रान कारोबारी की मौत, साथी गंभीर यहां चिकित्सकों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पता...