हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: कछौना। बाबा कुशीनाथ मन्दिर व लंगड़े दास बाबा कुटी श्री रामजानकी मंदिर समेत संतोषी माता व दुर्गा देवी मंदिरों में नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा नजर आया। रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस की भोर से ही मन्दिरों में देवी आराधना का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर देवी भक्तों ने विधि विधान से श्रद्धापूर्वक माता रानी का पूजन किया। बाबा कुशीनाथ मन्दिर के पुजारी राघवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया नौ दिनों तक चलने वाला देवी आराधना का यह पर्व प्रतिवर्ष की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मां शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन पूजन कर निहाल हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Kishanganj News: या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै के मंत्रोच्चार से माहौल भक्...