हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: सुरसा। गांव भदैचा में सोमवार सुबह घर में काम कर रही 55 वर्षीय महिला के ऊपर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी सुरसा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। मंजू पत्नी राजेन्द्र कुमार सोमवार सुबह अपने घर में काम कर रही थीं। तभी अचानक कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। हादसे में उन्हें चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सुरसा पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। महिला के बेटे शिवम ने बताया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, बेटे को भी आई चोट पिता का साया उठने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। वर्तमान में मां अपने बेटे के साथ कच्चे और जर्जर मकान में रहने ...