हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: सुरसा। लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह ग्राम पंचायत खजुरहरा के मजरा उम्मरपुरवा में कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में छप्पर के नीचे सो रहे 45 वर्षीय मकरंद पुत्र शिवलाल की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं पास में बंधी गाय और बैल भी मलबे में दबकर मर गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाया, लेकिन तब तक मकरंद की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार पूरी तरह गीली होकर कमजोर हो गई थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर किसान की मौत, गाय-बैल भी दबे मकरंद अविवाहित था। कुछ वर्ष पहले मां की मौत के बाद वह गांव में अपनी भांजी बिट्टू के साथ रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक उसने आवास के ल...