हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बंदरहिया बंजारनपुरवा में सोमवार देर रात कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 35 वर्षीय महबूब की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी नफीसा और डेढ़ साल की बेटी निशा भी घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार रात करीब 12 बजे महबूब परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान आसमान में बादलों की गर्जना होने पर वह बच्चों के साथ बाहर निकलने के लिए उठे। तभी अचानक मकान की कमजोर कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में महबूब गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी नफीसा और डेढ़ साल की...