हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: मल्लावां। भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम को हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। कई दिनों बाद हुई तेज बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाए तो फिर तेज उमस धूप निकली, जिससे लोग बेहाल थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों और गलियों में पानी भर गया पर लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद बाजारों में रौनक लौट आई। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मौसम का मिजाज: दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, गर्मी से राहत चौराहों और चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...