हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: मल्लावां। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। एटा के थाना बागवाला के ग्राम भागलपुर निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई अवधेश कंटेनर चालक था। 17 जुलाई को वह काशीपुर से कंटेनर लेकर कानपुर जा रहा था। तड़के करीब 3:20 बजे बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ग्राम जरेरा व सधोपुरवा मजरा वावटमऊ के पास पहुंचने पर कन्नौज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय कन्नौज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई हरिश्चंद्र की तहरीर पर ...