हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: सवायजपुर। रूपापुर औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों के अधिकारों का मुद्दा उठने लगा है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले किसानों, खेतिहर मजदूरों और अन्य परिवारों के मुआवजे, पुनर्वास और रोजगार की गारंटी की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता संजय पाण्डेय और भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट राज प्रकाश चौहान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गलियारे के निर्माण से बड़ी संख्या में किसान परिवारों की पुश्तैनी जमीन, मकान और आजीविका प्रभावित होगी। ऐसे में परियोजना शुरू करने से पहले भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसानों...