हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के चलते अगस्त में 28 मुकदमों में 36 अभियुक्तों को न्यायालय ने कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। जनपदीय पुलिस, मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने मामलों में प्रभावी पैरवी की। इसके चलते न्यायालय में अभियोजन पक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस और अभियोजन विभाग की ओर से लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...