हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: हरदोई। शहर में ऑटो से कार्यालय जा रही वन विभाग की कंप्यूटर लिपिक के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। बहादरा स्थित सरकारी आवास में रहने वाली सोनी कुमारी ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह ऑटो से कार्यालय जा रही थीं। सिनेमा चौराहे के पास पांच महिलाएं और एक युवती ऑटो में सवार हुईं। डीएम चौराहे पर उतरने के बाद उन्हें गले में चेन नहीं मिली। उन्होंने ऑटो सवार महिलाओं पर चोरी का संदेह जताया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...