हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम के गुलाबबाड़ी चुंगी मार्ग स्थित स्टार हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक निवासी मोहल्ला सैय्यदवाड़ा, बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चौका : ऑटो के धक्के से चांडिल आईटीआई का छात्र घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...