हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और एक महिला लेखपाल के बीच हुए विवाद की जांच अब जिला प्रशासन के स्तर पर शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जांच समिति का गठन कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीते सोमवार को शाहाबाद तहसील परिसर में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा और महिला लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। महिला लेखपाल ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार और अनुचित टिप्पणी करने के आरोप लगाए। उन्होंने अपने आरोपों से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया, जो तेजी से वायरल हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : उग्रतारा मंदिर में स्टील घेराबंदी पर डीएम सख्त, सचिव से 24 घंटे में जवाब तलब दूसरी ओर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रख...