Hardoi News: एलटी लाइन का टूटा तार, वृद्धा की हुई मौत
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम छनोइया में बिजली लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर वृद्ध महिला की करंट से मौत हो गयी। बुधवार की सुबह ग्राम छनोइया में एलटी बिजली लाइन का जर्जर तार अचानक टूट कर नीचे आ गिरा। इस दौरान गांव की निवासी भगौता पत्नी सकटू घर के बाहर थीं। तभी वह तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव के जर्जर तारों से आये दिन हो रहे हादसों पर आक्रोश जताया है। ग्राम प्रधान सुधा देवी ने बताया, गांव के कुछ पोल की लाइन काफी जर्जर है। इस सबंध में मल्हेरा पावर हाउस को सूचना दी गई थी बावजूद जर्जर तारों को नहीं बदला गया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.