हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: कछौना। जिले के स्थानीय निकाय एमएलसी अशोक अग्रवाल ने क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों समेत प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद करते हुए भाजपा और सरकार की नीतियों का बखान किया है। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा प्रबुद्ध स्नातक और शिक्षक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों, ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं की जानकारी दी। आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाजपा प्रत्याशियों के समर...