हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: संडीला। एटीएम से बैटरी, स्टेबलाइजर और यूपीएस चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए कासगंज के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल लोडर वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में छह बैटरियां, एक स्टेबलाइजर और यूपीएस के अलग-अलग हिस्से शामिल हैं। चोरी में इस्तेमाल किया गया लोडर भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी शिवकांत के रूप में हुई है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि संडीला चौराहे से लखनऊ रोड पर स्थित एटीएम से बैटरी, स्टेबलाइजर और यूपीएस चोरी होने के संबंध में 21 अगस्त को हरदोई के रेलवेगंज निवासी अमित अग्रवाल ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार ...