हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई-सांडी मार्ग पर बावन चुंगी के पास एसबीआई बैंक के पास लगे एटीएम का गेट खोलते ही एक सफाई कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रुकनापुर निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार मल्लावां विकासखंड क्षेत्र के सुमेई गांव में सफाई कर्मचारी थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह बावन चुंगी के पास सांडी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने एटीएम का गेट खोला वैसे ही उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की ...