हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: सवायजपुर। मंडी परिषद हरदोई की ओर से रूपापुर से सेमरझाला तक कराई गई सड़क का निर्माण पूरा हुए अभी एक माह भी नहीं बीता कि कई स्थानों पर सड़क उखड़ने और फटने लगी है। जगह-जगह दरारें और गड्ढे होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। अरविंद, आनंद, अजय, रावेन्द्र, अनुज आदि ग्रामीणों के अनुसार निर्माण शुरू होने से पहले ही उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार पर सवाल उठाए थे। शिकायतों के बाद कुछ समय के लिए काम भी रुक गया था। बाद में ठेकेदार के आश्वासन पर निर्माण दोबारा शुरू हुआ। निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क की हालत खराब होने लगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से राजापुर-भरारी द्वितीय मार्ग पूरी तरह ध्वस्त ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का पानी सड़क पर भरने से स्थिति और बिगड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क की...