हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: पिहानी। सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जीडीसी की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तन्वी चौधरी को एक दिन के लिए कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। कोतवाली प्रभारी बनी छात्रा ने जनसुनवाई करते हुए कोतवाली आए फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। इसके अलावा उन्होंने इंस्पेक्टर श्यामनारायण सिंह व मिशन शक्ति प्रभारी दीक्षा यादव के साथ थाना परिसर का भ्रमण करते हुए मिशन शक्ति केंद्र, कार्यालय, आईजीआरएस कार्यालय एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...