हरदोई, अगस्त 10 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाने के गांव गड़रियनपुरवा में ग्रामीण की मौत के बाद उनके नाम दर्ज ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को फर्जी दस्तावेज और कूटरचना के जरिए अपने नाम कराने के मामले में एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ सहायक समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बघौली थाने के गांव गड़रियनखेड़ा निवासी महिला अंशू पाल ने बताया कि उनके पिता रामसेवक की मौत 17 जून, 2026 को हुई थी। उनके नाम ट्रैक्टर (यूपी 30 एएल 1397) का पंजीकरण एआरटीओ कार्यालय हरदोई में दर्ज था। आरोप है गांव के मूलचंद ने भीठा गांव निवासी रामनरेश और एआरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक सुदीप कुमार (वर्तमान में गाजियाबाद में तैनाती) की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया। तथ्यों को छुपाकर गलत फोटो लगाकर धोखाधड़ी की। मूलचंद्र ने ट्रैक्टर अपने नाम करा लिया। शिकायत में कहा ...