हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। सुधा वेद मंदिर में गुरुवार को प्रात:काल ऋग्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य भावदेव मित्र शाहजहांपुर और आर्य समाज के पूर्व मंत्री पं. प्रतापनारायण अवस्थी ने यज्ञ कराया। मुख्य यजमान सुधा वाचस्पति, डॉ. बीएस पांडेय व उनकी पत्नी शीला पांडेय, रामश्री देवी और साधना मिश्रा रहीं। इंदौर से पहुंचीं विदुषी संन्यासी आत्मिका ने यज्ञ में रखी जाने वाली सावधानियों और धार्मिक विधि की जानकारी दी। डॉ. बीएस पांडेय ने अकबर-बीरबल के प्रसंग के माध्यम से ईश्वर के स्वरूप और कार्य को समझाया। उन्होंने कहा कि वेद मार्ग ही कल्याण का पथ है। इस दौरान अश्वनी ओझा, प्रदीप, किरण देवी, अनिल कुमार सक्सेना, सुनीता गौर, माया शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...