हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। विभागीय कार्यों में अनियमितता और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही के मामलों में महिला सिपाही और उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों मामलों में विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। आंकिक शाखा में तैनाती के दौरान उर्दू अनुवादक शकील अहमद पर सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मोहन लाल से वेतन संशोधन के बाद रिकवरी नहीं होने का लालच देकर रिश्वत मांगने का आरोप है। मोहन लाल की ओर से उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट और बैंक लेनदेन की जांच में 65,010 रुपये ऑनलाइन माध्यम से आंकिक शाखा से संबद्ध महिला सिपाही मोहिनी रानी के फोन पे खाते में पहुंचने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच बैठा दी। वहीं बेहटा गोकुल थाने...