Hardoi News: उधार के रुपये मांगने पर युवक पर ईंट से हमला, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। सदर बाजार सब्जी मंडी निवासी एक व्यक्ति ने उधार के रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, वैटगंज निवासी धीरज पर उसके 1800 रुपये बकाया थे। आरोप है एक अगस्त की रात करीब नौ बजे जब उसने सब्जी मंडी में अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.