Hardoi News: उधार के रुपये मांगने पर तीन लोगों ने पीटा
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: मल्लावां। इसरापुर गांव में उधार के रुपये मांगने पर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट और गाली-गलौज किया। ग्राम इसरापुर निवासी शिशिर प्रताप सिंह उर्फ मन्टू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सोनू सिंह ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जरूरत पड़ने पर उससे पैसे उधार लिए थे। 20 सितंबर को जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो सोनू ने गाली-गलौज की। आरोप है कि सोनू , संजय सिंह और आकाश ने लात-घूसों व डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां पुलिस ने 23 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक दीपक चौधरी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.