Hardoi News: उधरनपुर में धूमधाम से हुआ 'धनुष यज्ञ' का मंचन, जयकारों से गूंजा प्रांगण
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: शाहाबाद। नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल उधरनपुर रामलीला मेले में गुरुवार रात्रि को 'धनुष यज्ञ' और 'लक्ष्मण-परशुराम संवाद' का मंचन किया गया। लीला के दौरान दिखाया गया कि राजा जनक की सभा में जब एक-से-एक प्रतापी राजा भगवान शिव के दिव्य धनुष को हिला भी न सके तब सर्वत्र निराशा छा गई। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई। इससे धनुष खंड-खंड होकर टूट गया। धनुष भंग होते ही पूरा मेला परिसर जय श्री राम और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। धनुष टूटने की प्रचंड ध्वनि सुनकर पहुंचे महर्षि परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे और तर्क पूर्ण संवाद का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला पांडाल में दर्शकों की सुविधा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.