हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: शाहाबाद। उधरनपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में पहुंचे पूर्व विधायक आसिफ खां 'बब्बू' ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्रमुखता से रखते हुए कहा उधरनपुर के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं। यह क्षेत्र शाहाबाद नगरपालिका से जुड़ा है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इससे अगले वर्ष तक रामलीला मैदान की तस्वीर बदली नजर आएगी। इसके अलावा उधरनपुर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य नाले के निर्माण तथा प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी पास कराया गया है। बताया नगर सीमा से जुड़े 17 गांवों की विद्युत व्यवस्था को शाहाबाद से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। कुछ तकनीकी एवं प्रशासनिक अवरोधों के कारण इसमें देरी ज़रूर हुई लेकिन उ...