हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शाहजहांपुर रोड पर अवनीश त्रिवेदी के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती और युवा व्यापारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से 'युवा नगर टीम' का गठन किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि युवा व्यापार मंडल की रीढ़ होते हैं। आज के बदलते दौर में युवा व्यापारियों की ऊर्जा, नई सोच और तत्परता की व्यापार मंडल को सबसे ज्यादा आवश्यकता है। युवा नगर टीम के गठन से न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी संभव हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी में यु...