हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा पुत्र स्वर्गीय रावेन्द्र सिंह, आकाश पुत्र धर्मपाल और करूणा शंकर पुत्र राजाराम निवासी ग्राम अटवां असिगांव, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपितों की तलाश शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में बावन चुंगी निवासी सौरभ कुशवाहा ने 24 जुलाई को कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की ज...