हरदोई, नवम्बर 15 -- Hardoi News: कछौना, संवाददाता। कछौना कस्बे के मुख्य चौराहे पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। बिना हेलमेट बाइक चलाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों को जागरूक किया गया। वहीं, चौराहे पर आड़े-तिरछे ई-रिक्शा खड़े करने वाले चालकों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस ने उन्हें बताया कि सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अराजक तत्वों पर निगरान...