हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के राघोपुर रोड पर धर्मशाला के सामने ई-रिक्शा के चाट के ठेले से टकराने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दो लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालंकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सौरभ निवासी तकिया अटवा कुर्सठ तथा बंदीपुर निवासी नीरज कुमार और कटरा निवासी सुनीत यादव समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों का धारा 151 के तहत चालान किया। उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया था। शांतिभंग की आशंका के चलते तीनों का चालान किया...