Hardoi News: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने घुसे तीन चोर, एक पकड़ा, दो फरार
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरियावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरवा गांव में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने घर में घुसे तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। दुर्जनपुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा था। सोमवार सुबह करीब तीन बजे तीन चोर उसकी बैटरी चोरी करने के इरादे से घर में घुसे। आहट होने पर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इस बीच भाग रहे चोरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रमोद पुत्र धनीराम निवासी गांव उतरा बताया। उसने फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.