हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: बेहटागोकुल। मंझिला थाना क्षेत्र की चठिया ग्राम पंचायत के गंगूपुरवा मजरा में मंगलवार तड़के ईंटों का चट्टा गिरने से उसके नीचे दबकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती की दो महीने बाद शादी होनी थी। हादसे के बाद परिवार में शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। गंगूपुरवा निवासी रावेन्द्र ने मकान निर्माण के लिए घर में ईंटें रखवाई थीं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक ईंटों का चट्टा भरभराकर पास में सो रही उनकी बेटी संगीता के ऊपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद संगीता को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश में दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी युवती की मौत परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दि...