Hardoi News: इनर व्हील क्लब ने सजाया सावन, तीज मेला
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। इनर व्हील क्लब डीओडी ने सावन की फुहारों और तीज पर अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनी का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने विधि-विधान से रिबन काटकर और गणेश पूजन के साथ किया। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आए विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए। मेले में आधुनिक, फैंसी और पारंपरिक परिधानों का बेहद खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिला। महिलाओं ने ट्रेंडी फुटवियर और आकर्षक ज्वेलरी की जमकर खरीदारी की। इनर व्हील क्लब हर वर्ष इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन करता आ रहा है और भविष्य में भी समाज को जोड़ने वाले ऐसे सांस्कृतिक व व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे गए सभी सामान उत्तम गुणवत्ता के हैं, जिन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.