हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। पावर सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन का वायर फुंक जाने से शनिवार रात कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली समस्या से नाराज ग्रामीणों के साथ सपा नेता ने पावर सब स्टेशन पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार रात अचानक बिजली गुल होने पर नागरिकों ने जेई को फोन कर समस्या दूर कराने की मांग की। कुछ देर बाद कस्बे के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। देर रात मुरौली-कठेरियान गांव के ग्रामीणों के साथ सपा नेता सतेन्द्र कुमार पानू भी पावर सब स्टेशन पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Banda News: बिजली कटौती के लेकर बिसंडा पावर हाउस में ग्रामीणों ने दिया धरना सुनवाई न होन...