हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: टड़ियावां (हरदोई)। सीतापुर हाईवे पर इटौली पुल का पहुंच मार्ग दोनों ओर धंस गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और दरारें होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से पुल की हालत खस्ताहाल होने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे रोज दस हजार से ज्यादा लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय दुकानदार तोताराम, गुड्डू सिंह और सोनेलाल ने बताया कि रात के समय अंधेरा होने के कारण कई अनजान राहगीर गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। उनका कहना है कि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान गंभीर हादसा हो सकता है। एनएच के जिम्मेदारों के अनुसार बारिश से पहले गड्ढों की मरम्मत कराई गई थी। सड़क किनारे बोरियों में गिट्टी भरकर कटान रोकने के भी...