Hardoi News: इटौली पुल पर सई नदी के तेज बहाव से दोनों ओर रैम्प क्षतिग्रस्त
हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: हरदोई। जिले को सीतापुर से जोड़ने वाले इटौली पुल के पास सई नदी में तेज पानी के बहाव के कारण दोनों ओर बने रैम्प की जमीन लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। कटान से सड़क के किनारे का हिस्सा धंसने लगा है। जिम्मेदारों ने स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने पुल के पास धंस रही जमीन वाले हिस्से में बैरिकेडिंग कर वाहनों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था की है। रात में अंधेरे रहता है। पर्याप्त रोशनी व सुरक्षा इंतजाम न होने पर यहां किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इटौली पुल हरदोई, टड़ियावां, गोपामऊ तथा सीतापुर, कोथावां, नैमिष समेत आसपास के क्षेत्रों के आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का कटाव रोका जाए। फौरन मरम्मत कार्य कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.