Hardoi News: इंसाफ की मांग को लेकर शाहाबाद कोतवाली गेट पर धरने पर बैठीं महिलाएं
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र की नवीन गल्ला मंडी में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार की सुबह करीब आधा दर्जन महिलाएं शाहाबाद कोतवाली पहुंच गईं। इंसाफ की मांग को लेकर कोतवाली गेट के सामने धरने पर बैठ गईं। महिला का आरोप था कि उनके पति बटेश्वर और बेटा प्रताप नवीन गल्ला मंडी में मजदूरी करते हैं। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर आजाद नाम के व्यक्ति से उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद आजाद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बटेश्वर और उनके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं का कहना था कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.