हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: संडीला। जनसुनवाई पोर्टल पर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायत के निस्तारण में हैंडपंप संबंधी जांच आख्या लगाए जाने का मामला सामने आया है। इससे शिकायतों की निगरानी और निस्तारण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। संडीला विकासखंड के ग्राम गोसवा डोगवा गांव निवासी तारावती ने एक अगस्त को शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका मकान कच्चा और टिन की पट्टी से बना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के बावजूद नाम सूची से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मकान की जांच कर योजना का लाभ दिलाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 26 अगस्त को दर्ज फीडबैक में आरोप लगाया कि आवास संबंधी शिकायत के बजाय हैंडपंप से संबंधित निस्तारण आख्या लगा दी गई। उपलब्ध आख्या में हैंडपंप, स्कूल और बच्चों को पानी मिलने से संबंधित निरीक्षण...