हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के रामदत्त चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े जेबकतरे ने पुरानी बैटरी के एक व्यापारी की जेब काटकर 29 हजार पार कर दिए। वारदात आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल के आवास के निकट हुई। शाहजहांपुर निवासी सरफराज अली पुरानी बैटरियों की खरीद-फरोख्त करते हैं। गुरुवार को बावन चुंगी से पैदल रामदत्त चौराहा की तरफ से बड़े चौराहा की तरफ जा रहे थे। दोपहर में वैटगंज में रामदत्त चौराहे पर भीड़ के बीच खड़े थे। तभी किसी ने उनकी जेब से 29 हजार निकाल लिए। घटना आबकारी मंत्री के आवास के पास हुई। बताते हैं कि उस समय आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद थे पर जेबकतरा वारदात को अंजाम देकर निकल गया। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि जांच के...