हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: पिहानी। आठ रबीउल अव्वल पर निकलने वाले जुलूस और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इंस्पेक्टर श्यामनारायण सिंह की अध्यक्षता में दोनों समुदाय के जिम्मेदारों के साथ शांति बैठक की। जेबीगंज रोड होकर कांवड़ यात्री गोला गोकर्णनाथ जाते हैं, जबकि शनिवार को खुरमुली से आठ रबीउल अव्वल का जुलूस निकलेगा, जो शिया जामा मस्जिद पहुंचेगा, जुलूस में भारी भीड़ उमड़ती है। बैठक में यह तय हुआ कि दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग बड़ा चौराहा के पास मौजूद रहेंगे और जुलुस के दौरान कांवड़ यात्रा निकलते समय रोड पर रास्ता देंगे, कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए पूरी ऐतिहात बरतेंगे। मौलाना फरमान अली, मीसम मिर्जा, गौरव गुप्ता, नीरज सिंह, कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...