हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। रविवार को दोपहर करीब दो बजे शहर के आधे हिस्से में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में सड़कें भीग गईं। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि दूसरे क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद बूंदाबांदी नहीं हुई। सिनेमा रोड, बड़ा चौराहा, जिला अस्पताल रोड, लखनऊ चुंगी और जिंदपीर चौराहा, अटल चौक, एमजी मार्ग क्षेत्र में बारिश का असर देखने को मिला। करीब कुछ देर हुई बारिश से सड़कों पर पानी दिखाई देने लगा। वहीं बारिश के दौरान आवागमन कर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी में दोपहर बाद रिमझिम बारिश, उमस से राहत मौसम पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार रविवार को हरदोई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्...