Hardoi News: आधा दर्जन लोगों पर दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के बहलोली सरैया गांव निवासी राजेश की तहरीर पर पुलिस ने नरेन्द्र कुमार, अनुज, दीपू, सुदामा, नितिन समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। राजेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि छह जुलाई को आरोपितों ने राजेश के साथ मारपीट की थी। इसके बाद नौ जुलाई को जिला अस्पताल में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आरोप है कि 27 जुलाई को विपक्षी पक्ष ने दोबारा राजेश और उसके परिवार के साथ मारपीट की। छह अगस्त की सुबह करीब छह बजे आरोपित दो जीपों से कुछ लोगों को लेकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस दौरान राजेश की बहन के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.