हरदोई, अगस्त 15 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। लगातार दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के चलते 33 केवी बीकापुर लाइन में फॉल्ट आने से मल्लावां क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। बुधवार सुबह चार बजे गुल हुई बिजली दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बहाल हो सकी। बिजली न होने से उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत विभाग के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे बीकापुर से आने वाली 33 केवी लाइन की सप्लाई फेल हो गई। इसी दौरान मल्लावां पावर हाउस में भी पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई। विभागीय कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर फॉल्ट तलाशने का प्रयास किया। वहीं पावर हाउस के पीछे स्थित यार्ड में भरे पानी को निकालने की व्यवस्था की गई। अधिकारियों के मुताबिक फॉल्ट ठीक करने और पावर हाउस से पानी निकालने के ...