हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में चयनित आंबेडकर पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 80 आंबेडकर पार्कों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। प्रत्येक पार्क पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायकों की संस्तुति पर लोक निर्माण विभाग ने समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में टड़ियावां विकास खंड के साखिन, भड़ायल, करवनताली, खजुहा, जिगनिया के मजरा जयरातपुर, पुरवा देवरिया, बर्रा सराय, रावल, हरियावां विकास खंड के अकोहरा, हिंदूनगर तथा पिहानी विकास खंड के राभा, कुइयां और अब्दुल्लानगर के आंबेडकर पार्क शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आंबेडकर प्रतिमा के बहाने बड़...