हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: सांडी। विधान परिषद चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र में प्रचार सामग्री हटाने का अभियान चलाया गया। बीडीओ अस्मिता सेन के निर्देश पर ब्लॉक मुख्यालय समेत जिगनी-चौगवां, तेरा-पुरसौली और मगरौरा में उम्मीदवारों की लगाई गई प्रचार सामग्री हटवाई गई। बीडीओ अस्मिता सेन ने बताया कि अभियान के दौरान 32 पोस्टर, आठ वॉल पेंटिंग और चार होर्डिंग्स हटवाई गईं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र में प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विधान परिषद चुनाव: डीएम ने जिले में लागू की निषेधाज्ञा यह भी पढ़ें- Rudrapur News: त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर 12 अक्तूबर को मतदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...