हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: टड़ियावां। सेवा संकल्प अभियान के निमित्त सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र अलावलपुर व टड़ियावां में आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि ने महिलाएं व गर्भवती महिलाओं से संवाद करते उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। आंगनबाड़ी बहनों का सेवा भाव और समर्पण ही सशक्त समाज की नींव है। इस अवसर पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। सीडीपीओ संजू वर्मा, सुपरवाइजर रंजना चंद्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूबी देवी, मिथिलेश मिश्रा, शशि गुप्ता, आरती गुप्ता व महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष चंद्रप्रभा रहीं। यह भी पढ़ें- Roorki News: महिलाओं को दी यो...