हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्य आवश्यक हैं। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु 10 दिवसीय विशेष प्रर्वतन अभियान चलेगा। इसके लिए आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया जाता है। उन्होंने बताया है कि आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इसमें टीम एक में प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी सदर, आबकारी निरीक्षक सदर एवं समस्त स्टाफ तथा पुलिस से क्षेत्राधिकारी सदर होगे। इसी प्रकार टीम दो में उप जिलाधिकारी शाहाबाद, आबकारी निरीक्षक शाहाबाद एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी शाहाबाद। टीम तीन...