हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर चौगवां लेखपाल सर्वेश कुमार ने खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य को लेकर गांव के व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जमीन राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम से दर्ज है। गांव के खलीकुल जमा के द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया कि नायब तहसीलदार के द्वारा रोकने पर भी निर्माण कार्य जारी रखा गया है। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का प्रयास, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...