हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: माधौगंज। कुरसठ चौकी क्षेत्र के ग्राम खुर्दा मदारपुर निवासी रावेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को गांव के पंकज सिंह, आकाश सिंह और समुखा नेवादा गांव के संतोष कुमार पाण्डेय ने जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायर किया। गाली-गलौज और मारपीट भी की। पुलिस ने तीनों आरोपितों से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जन्दिा कारतूस व घटना प्रयुक्त बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के बाद जांच कर तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व स्कूटी बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...