हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: हरपालपुर। आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर अवैध रूप से लाई जा रही आतिशबाजी को पुलिस ने एक पिकअप वाहन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर बरामद किया है। पुलिस ने आतिशबाजी को कब्जे में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया है। आरोपितों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ​जानकारी के अनुसार हरपालपुर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे चेकिंग के दौरान 30 सितंबर को भारी मात्रा में अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ 6 अभियुक्तों अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया घटवासा गांव निवासी दुर्गेश पुत्र इच्छाराम, जोधनपुरवा गांव निवासी अवनीश कुमार तथा हरपालपुर कस्बा निवासी शिवम पुत्र वीरेन्द्र, अमित पुत्र प्रभुशंकर, राहुल कुमार पुत्र शिवशंकर और आर्यन शुक्ला को आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- अवैध तरीके स...