हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: पिहानी। अलावलपुर गांव में मंगलवार की भोर एक विशाल मगरमच्छ आ गया, जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ ग्राम प्रधान के पड़ोसी के यहां बंधे मवेशियों के पास पहुंच गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर गोमती नदी में छोड़ दिया। बताया गया मंगलवार की भोर करीब चार बजे ग्रामीणों ने एक विशाल मगरमच्छ को गांव में जाते देखा। उन्होंने इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि रामसरन सिंह को देते हुए मगरमच्छ का पीछा करने लगे। मगरमच्छ प्रधान के मकान के पीछे से आकर उनके पड़ोसी रामकुमार के बंधे मवेशियों के पास लगे पुरानी ईंटों के ढेर पर जाकर बैठ गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी गई। वन विभाग के डिप्टी रे रेंजर सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवनीश कुमार, उदयपाल सिंह, ...